‘सेक्स स्केंडलों’ में फंसे हुए हैं अनेक भाजपा नेता
आजकल भाजपा-शासित प्रांत उत्तराखंड अंकिता भंडारी के नाम से गूंज रहा है। इस पर्वतीय प्रदेश से उठ रहीं जघन्य सेक्स स्केंडल के तहत कत्ल की गई अंकिता को न्याय दिलाने के लिए उठ रही आवाज़ें सारे देश में गूंज रही हैं, लेकिन यह आवाज़ न तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, न गृहमंत्री अमित शाह के और न ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह धामी के कानों को सुनाई दे रही है।
उन्नीस साल की अंकिता भंडारी ने 12वीं के बाद देहरादून से होटल मैनेजमेंट में छोटा डिप्लोमा कोर्स किया। 28 अगस्त 2022 को उसने ऋषिकेश के पास यमकेश्वर में स्थित वनंतरा रिज़ॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करना शुरू किया। 18 सितम्बर 2022 को वह लापता हो गई। जांच करने पर पता चला कि रिज़ॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य (तत्कालीन भाजपा नेता विनोद आर्य का बेटा) रिज़ॉर्ट के मैनेजर सौरभ भास्कर और सहायक मैनेजर अंकित गुप्ता ने उस पर वहां आने वाले कुछ वीआईपी मेहमानों को ‘स्पेशल सर्विस’ (यानी शारीरिक सेवा) देने का दबाव बनाया था। लड़की के इन्कार करने पर उसकी हत्या कर दी। 24 सितम्बर 2022 को उसका शव नहर से बरामद हुआ। तीनों आरोपियों ने अपराध कबूल किया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस मामले के कारण उत्तराखंड में बड़ा आंदोलन हुआ। मई 2025 में कोटद्वार की अदालत ने तीनों आरोपियों को हत्या, अपहरण व अन्य धाराओं में दोषी ठहराया और उम्रकैद की सजा सुनाई। एक अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने वीडियो जारी कर दावा किया कि जिस ‘वीआईपी’ के सामने यौन आनंद देने के लिए अंकिता को परोसा जाना था, वह कोई भाजपा नेता है।
पिछले 11 साल से दिल्ली और देश के कई प्रदेशों में हुकूमत कर रही भाजपा के 54 विधायक और सांसद महिलाओं के खिलाफ आरोपों में क्यों फंसे हुए हैं? यह एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की 2024 की रपट कह रही है। करीब तीन सौ पेज की यह रपट इस प्रतिष्ठित संगठन की वेबसाइट पर उपलब्ध है। कोई भी देख सकता है। एडीआर की इस रिपोर्ट में भाजपा के पांच मौजूदा सांसदों/विधायकों पर दुष्कर्म संबंधी आरोप भी बताये गये हैं। ये वे आरोप हैं, जो इन नेताओं ने अपने हलफनामों में खुद कबूल किये हैं। इन नेताओं पर दुष्कर्म के मुकद्दमे चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध जानकारी के आधार पर इनमें से तीन ज्ञात नाम इस प्रकार हैं : अतानासियो मोनसेराते, गोवा से भाजपा सांसद। माधवनेनी रघुनंदन राव, तेलंगाना से भाजपा सांसद । जेठाभाई जी. अहीर, गुजरात से भाजपा विधायक। कुछ मामलों में दोष सिद्ध हुआ है, कुछ में जांच चल रही है या आरोप मात्र हैं। ये हैं—कुलदीप सिंह सेंगर : पूर्व भाजपा विधायक, उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए। 2019 में आजीवन कारावास की सजा मिली। बृज भूषण शरण सिंह : पूर्व सांसद और कुश्ती फैडरेशन प्रमुख, महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोप। 2023 में विरोध प्रदर्शन हुए, अदालत में आरोप तय हुए, यौन शोषण का मुकद्दमा चल रहा है। अमित मालवीय : भाजपा आईटी सेल प्रमुख पर यौन शोषण के आरोप। 2024 में मामला सामने आया। देवराजे गौड़ा : भाजपा नेता, यौन उत्पीड़न का मामला। 2024 में खबरें आईं। अरुण पुथिला : भाजपा का एक नेता, एक महिला द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप। 2024 में केस दर्ज।
भाजपा के ऐसे नेताओं की सूची और भी लम्बी है जो सेक्स स्केंडलों में फंसे हुए हैं। मेरे सामने इस समय एक-दो नहीं बल्कि ऐसे 44 प्रकरणों की सूची है जिनमें भाजपा नेता किसी न किसी यौन अपराध में फंसे नज़र आ रहे हैं। भाजपा को मौजूदा मुकाम तक पहुंचाने वाले एक अत्यंत प्रतिष्ठित भाजपा नेता पर अपनी बहू से दुष्कर्म का आरोप लग चुका है। मीडिया के बच्चे-बच्चे को इस कांड की जानकारी है। हमें पता है कि बनारस के एक भाजपा प्रभारी का सेक्स वीडियो कुछ दिन पहले अचानक हम सबके मोबाइल पर प्रगट हो गया था। छत्तीसगढ़ के एक पूर्व मंत्री का अश्लील वीडियो भी सब लोग देख चुके हैं।
अभी हाल ही में पुलिस ने दिल्ली के एक विधायक को अपनी बहू के साथ दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा है। उत्तर प्रदेश सरकार में वित्तमंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी और शाहजहांपुर राजनीति में अपना अच्छा दखल रखने वाले भाजपा नेता दुष्कर्म के आरोप में इसी सप्ताह लखनऊ में गिरफ्तार होकर जेल में हैं। भरतपुर से भाजपा के विधायक का अश्लील वीडियो कुछ समय पहले ही वायरल हुआ है। हरियाणा सरकार में एक मंत्री का अश्लील एमएमएस अभी पिछले महीने ही वायरल हो चुका है। म.प्र. के एक पूर्व मुख्यमंत्री, जो अभी तक शीर्ष राजनीति में सक्रिय हैं, की हनी ट्रैवल श्वेता जैन व अनीता दलाल तो 4000 से अधिक अश्लील वीडियो और ऑडियो टेप सहित अश्लील चैट से एसआईटी का भंडार भर चुकी हैं। पिछले वर्ष गोवा के भाजपा विधायक सेक्स रैकेट संचालन में गिरफ्तार हो चुके हैं। पिछले वर्ष ही आगरा के एक विधायक की खूबसूरत पत्नी अपने घर से सेक्स रैकेट संचालन में गिरफ्तार हो चुकी है। गुजरात में भाजपा के एक मंत्री को ऑनलाइन वीडियो अश्लील चैट करते सभी ने देखा है। उत्तर प्रदेश के औरैया से भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष का एक लड़की के साथ में अय्याशी करते वीडियो भी देखा जा चुका है। कर्नाटक विधानसभा में बैठ कर पोर्न देखने वाले को भाजपा ने प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया है। बंगाल भाजपा के एक विधायक को न्यूड मसाज करवाते हुए वीडियो भी पब्लिक डोमेन में आ चुका है। जम्मू-कश्मीर से भाजपा विधायक की एक लड़की के साथ अश्लील तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।
-लेखक अम्बेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली में प्ऱोफेसर और भारतीय भाषाओं में अभिलेखागारीय अनुसंधान कार्यक्रम के निदेशक रह चुके हैं।



