ज़मीन और पानी पर रहने वाला जीव उदबिलाव

ऊदबिलाव सानी वर्ग के मांसहारी गण के मुस्टेलिडी कुल का प्राणी है। इसका वैज्ञानिक नाम लुट्रा पर्स्पिसिलेटा है। यह भारत में हिमालय से कन्याकुमारी तक पाया जाता है। इसी तरह ब्रह्मदेश, इंडोचायना और मलाया में भी यह पाया जाता है।
उदबिलाव के शरीर की लंबाई 65 से 75 से.मी. तक होती है। पूंछ की लंबाई 40 से 45 से.मी. तक होती है। इसके शरीर का वजन 7 से 11 कि.ग्राम तक होता है। इसके पूरे शरीर पर रोएंदार मुलायम बाल होते हैं। वैसे तो उदबिलाव नदी, तालाब, दलदल के आसपास रहना पसंद करता है लेकिन यह खुले प्रदेशों में जैसे रेगिस्तानी इलाकों में भी रह लेता है, उटबिलाव पानी में बहुत अच्छी तरह तैर सकता है। 
जब यह पानी में होता है तब बहुत ही कुशलता से अपने शिकार को पकड़ता है। एक बार अगर मछली पर इसकी नज़र पड़ जाए तो यह उसे तुरंत झपट लेता है। इसी तरह जब यह मध्य भारत के खुले जंगलों में होता है तब जमीन पर रेंगने वाले जीवों का शिकार करके अपना पेट भरता है। पानी और जमीन दोनों जगह पर यह रह सकता है और अपने भोजन का संतुलन बनाए रखता है। लेकिन ज्यादातर इसे पानी के आसपास रहना ही पसंद है। उटबिलाव के गर्भावधि और गर्भकाल के बारे में ज्यादा जानकारियां उपलब्ध नहीं है। उटबिलाव की एक और जाति पायी जाती है जिसका वैज्ञानिक नाम लुट्रा-लुट्रा है। भारत में यह जाति कश्मीर, हिमालय पर्वत, असम और दक्षिण भारत में पायी जाती है। मछली, कीड़े, मकोड़े, छिपकली, उटबिलाव का मुख्य भोजन है।
(सुमन सागर)

#ज़मीन और पानी पर रहने वाला जीव उदबिलाव