अदालत आज लालू प्रसाद और अन्य के खिलाफ औपचारिक रूप से तय करेगी आरोप
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर - दिल्ली की अदालत IRCTC घोटाले से जुड़े ED मामले में लालू प्रसाद और अन्य के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय करेगी नई दिल्ली: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज IRCTC होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अहम सुनवाई होगी। अदालत लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 9 आरोपियों के खिलाफ तय किए गए आरोपों की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करेगी।
#अदालत

