वास्तुकला का नायाब नमूना फ्रांस का शाही महल

 यूरोप के कई मध्ययुगीन युद्धों के लिए युद्ध के मैदान के रूप में, फ्रांस में महाद्वीप के सबसे प्रभावशाली और सुंदर किलों भी हैं। दुनिया भर में कई ऐसी जगह और इमारते हैं जो हमारे इतिहास को जिंदा रखे हुए हैं। मध्यकालीन इतिहास की वास्तुकला और उनकी करीगरी दुनिया भर में मशहूर है। उस दौरान  जो वास्तुकला थी, वह इतनी अद्भुत थी कि आज भी उसका कोई तोड़ नहीं है इन्हीं में से पुराने शाही महल जिन्हें देखने दुनिया के कोने कोने से पर्यटक आते हैं। दुनिया के दस खूबसरत महलों में फ्रांस के शाही महल को शुमार किया जाता है।  आज के समय में यह खूबसूरत शाही महल लोगों के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन गए हैं। इनमें से एक फ्रांस का शाही महल है जो अपनी सुंदरता ,भव्यता और वास्तु कला के लिए विश्व में प्रसिद्ध है।  शैटॉ दे चमबोर्ड, फ्रांस का शाही महल फ्रांस में है। राजा फ्रेंकोइस द्वारा बनवाया गया यह महल अपने वास्तुकला के लिए दुनिया में पहचाना जाता है। यह इमारत राजा फ्रेंकोइस द्वारा निर्माण की गई थी। इस महल को यूनेस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया है। इस महल से प्रेरणा लेकर यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में फाउंडर्स बिल्डिंग बनी। 1870 में डेविड ब्राइस द्वारा डिजाइन की गई एडिनबर्ग में  (फेट्स) कॉलेज की मेन बिल्डिंग में चेमबोर्ड से कोटोशन्स लिए गए हैं।  इस शानदार महल का निर्माण 1518 में शुरू किया गया था। शैटॉ दे चमबोर्ड का निर्माण कार्य राजा फ्रांसीस प्रथम ने शुरू करवाया था जो फ्रांस के राजा थे। इस महल के निर्माण में करीब 1,800 कारीगरों को लगाया गया था।  राजा फ्रांसीस अपने शासन काल के दौरान इस महल में करीब 32 साल तक रहे थे। यह महल काफी शानदार है।  इसलिए इसमें करीब 400 रूम का निर्माण किया गया है।  यहाँ पर एक से एक रॉयल रूम हैं जिन्हें देखते ही दिल बाग-बाग  हो जाता है। इसके अंदर इतिहास की बहुत सी चीजें देखने को मिल जाती हैं।  यहाँ पर इतनी भव्य सजावट की गई है कि इसे देख कर मन नहीं भरता।  इसे देख सब का मन करता है कि वह भी यहाँ पर रहें।      
 

                                                                                                                                                     -बाल मुकुन्द ओझा