उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाएंगे - केशव मौर्य

लखनऊ, 07 दिसंबर - उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के निधन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, मैं सोच भी नहीं सकता कि पीड़िता के परिवार पर क्या बीत रही होगी। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम दोषियों को नहीं बख्शेंगे और उन्हें जल्द से जल्द सजा दिलवाएंगे।