स्वास्थ्यवर्धक है एवोकाडो

एवोकाडो नाशपाती के आकार का एक उष्णकटीबंधीय फ ल है जो आकार में अमूनन बड़ा होता है।  इसे केले की तरह कच्चा ही पेड़ से तोड़ लिया जाता है। वैसे तो एवोकडो की कई किस्में पायी जाती हैं  लेकिन इसकी क्रीम वाली एवोकडो की किस्में ज्यादा लोकप्रिय हैं। यह अपने अनोखे स्वाद और कई स्वास्थ्य फायदों के लिए जाना जाता है।
लीवर को मजबूत बनाए
शरीर में लीवर एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है एवोकाडो लीवर को डैमेज होने से बचाता है। इसमें कुछ ऐसे ऑर्गेनिक यौगिक पाए जाते हैं जो लीवर को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 
हृदय को स्वस्थ रखने में उपयोगी
एवोकाडो हृदय को स्वस्थ रखने में भी काफी उपयोगी है। एवोकाडो में बीटा-सिटोस्टीरॉल पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर हृदय को रोगों से दूर रखता है।  नियमित एवोकैडो खाने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के एंटीएथेरोजेनिक गुण बढ़ते हैं जो हृदय को एथेरोस्क्लेरोसिस से दूर रखता है।
अर्थराइटिस के इलाज में
एवोकाडो में एंटी इंफ्लैमेटरी गुण पाया जाता है जो अर्थराइटिस के इलाज में काफी उपयोगी है। इसके अलावा इसमें फ ाइटोकेमिकल, फ्लैनॉयड, कैरोटिनॉयड, फाइटोस्टीरॉल, फैटी एल्कोहॉल और ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो पैर के जोड़ों और मसल्स के सूजन को कम करता है।
वजन घटाने के लिए
यह नियमित व्यायामए स्वस्थ आहार के साथ, वजन को सही रखने में बहुत मदद करता है। एवोकाडो फ ल होते हैं जो शरीर को पोषण मूल्य प्रदान करते हैं और वजन को नियंत्रण में रखने में मदद करते हैं। 
स्वस्थ डाइजेशन के लिए
फाइबर को पचने में समय और मेहनत लगती है जिस कारण से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है। फ ाइबर को पचने में ज्यादा मेहनत लगने के कारण पेट की गतिविधियां बढ़ जाती हैं जिससे पेट स्वस्थ रहता है।