राजनाथ सिंह ने छतरपुर के अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन पर किया चुनाव प्रचार 

नई दिल्ली, 3 फरवरी - केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने छतरपुर के अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन पर चुनाव प्रचार किया। वहीं इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। आज भारत में अर्थव्यवस्था का आकार पहले से बढ़ा है। हम कोई काम चुनावी लाभ की दृष्टि से नहीं उठाते हैं। दिल्ली की जनता को AAP ने बहुत धोखा दिया है। दिल्ली में लोगों ने मन बना लिया है कि यहां भाजपा की सरकार आने के बाद ही विकास होगा। मेरा मानना है कि दिल्ली में भाजपा 2/3 बहुमत प्राप्त करेगी।"
 

#राजनाथ सिंह
# छतरपुर
# अर्जनगढ़ मेट्रो स्टेशन
# चुनाव प्रचार