राणा सोढी ने किया सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण 

गुरू हरसहाए, 09 अक्तूबर - (हरचरण सिंह संधू) - कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी की ओर से सिविल अस्पताल गुरू हरसहाए का औचक निरीक्षण किया गया, जिस कारण अस्पताल के डॉक्टरों में हड़कंप मच गया। राणा सोढी ने अस्पताल में इलाज व्यवस्था के इलावा अन्य कई पक्षों के बारे डॉक्टरों से जानकारी ली। उनके साथ डिप्टी कमिश्नर फिरोज़पुर चंद्र गैंद और एसडीएम कुलदीप बावा भी मौजूद थे।