भारत-नेपाल सीमा विवाद का हल सिर्फ बातचीत से ही संभव - नेपाल विदेश मंत्री

नई दिल्ली,13 अगस्त - भारत के लिंपियाधुरा, कापालानी और लिपुलेख को अपना हिस्सा बताकर नया राजनीतिक नक्शा जारी करने वाले नेपाल के तेवर अब नरम पड़ चुके हैं। आपसी कलह से जूझ रही नेपाल सरकार अब भारत के साथ सिर्फ बातचीत के जरिए ही सीमा विवाद के हल की बात कर रही है। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने सरकारी नेपाली टेलीविजन के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत और नेपाल के बीच क्षेत्रीय विवाद का सामाधान सिर्फ बातचीत के जरिए हो सकता है।