मलोट नयी दाना मंडी में किसान जत्थेबंदियों ने लगाया धरना 

मलोट, 6 अक्तूबर - (पाटिल) - खेती कानूनों के खिलाफ अलग-अलग किसान जत्थेबंदियों द्वारा नयी दाना मंडी मलोट में धरना दिया जा रहा है। प्रो: बलजीत सिंह गिल, गगनदीप सिंह और राम सिंह आदि नेताओं ने बताया कि धरने के दौरान किसान जत्थेबंदियों के राष्ट्रीय नेता नयी दिल्ली से शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस मौके प्रोफेसर बलजीत सिंह गिल एक बड़े जलसे को संबोधन कर रहे थे।