किसान आंदोलन में मौत का शिकार हुए किसान के परिवार को पांच लाख मुआवजे का चेक भेंट

महल कलां,12 जनवरी - (अवतार सिंह अणखी) - बीते दिन दिल्ली के टिकरी बार्डर पर किसान मोर्चे से घर लौटते समय रास्ते में मौत का शिकार हुए गांव सहजड़ा (बरनाला) के किसान रामपाल सिंह का अंतिम संस्कार आज नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार, देर शाम तक किसान जत्थेबंदियां मृतक किसान के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा, सारा कर्ज माफ करने, एक सरकारी नौकरी और मृतक किसान को शहीद का दर्जा देने की मांग पर अड़े हुए थे। प्रसाशनिक आधिकारियों द्वारा किसान जत्थेबंदियों के साथ बातचीत करने के बाद आखिर शाम 7 बजे गांव सहजड़ा पहुंचे नायब तहसीलदार नवजोत तिवारी, एसएचओ महल कलां ने पंजाब सरकार द्वारा मृतक किसान रामपाल सिंह के पारिवारिक सदस्यों को पांच लाख रुपए की राशि का चेक भेंट करने के इलावा बनते लाभ दिलाने का भरोसा दिया गया है। जिस पर सहमति व्यक्त करते किसान जत्थेबंदियों के नेता और पारिवारिक मैंबर रामपाल सिंह का अंतिम संस्कार करने के लिए राज़ी हो गए। किसान नेताओं के अनुसार, सिविल अस्पताल बरनाला के शवगृह में रखे मृतक किसान रामपाल सिंह के शव का अंतिम संस्कार कल (13 जनवरी) को सुबह पोस्टमार्टम के बाद गांव सहजड़ा में किया जायेगा।