पहली बार सत्ता में आई अहंकारी सरकार, वापस हों कृषि कानून - सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 03 जनवरी - किसानों के प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज केंद्र सरकार की आलोचना की। सोनिया ने कहा कि देश की आजादी के बाद से पहली बार ऐसी अहंकारी सरकार सत्ता में आई है, जिसे आम जनता तो दूर, देश का पेट भरने वाले अन्नदाताओं की पीड़ा और संघर्ष भी दिखाई नहीं दे रहा। इसके साथ ही उन्होंने नए कृषि कानूनों को बिना शर्त फौरन वापस लेने की मांग भी की।