हरियाणा में अध्यापकों के सभी वर्गो के तबादले 30 जून तक होंगे मुक्कमल :शिक्षा मंत्री

 

  भिवानी 11 जून - हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2019
के तहत शिक्षा के अधिकार अधिनियम को 8वीं कक्षा से बढ़ाकर 12वीं कक्षा तक किया
जाएगा। नई शिक्षा नीति अगले महीने तक देश भर में लागू कर दी जाएगी। यह बात
उन्होंने भिवानी में एक पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। शिक्षा मंत्री ने यह
भी कहा कि नई शिक्षा नीति 2019 के तहत देश भर में 10 लाख अध्यापकों के पदों को
भरा जाएगा।