टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे को हाउस अरेस्ट किया गया

हैदराबाद,11 सितंबर - आंध्रप्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक भूचाल आ गया है। तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और उनके बेटे नारा लोकेश को हाउस अरेस्ट किया गया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश में टीडीपी नेता की हत्या के खिलाफ चंद्रबाबू नायडू ने आज सुबह से रात 8 बजे तक अपने आवास पर भूख हड़ताल करने का ऐलान किया था। इस ऐलान के बाद समर्थक नायडू के घर जा रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।