यूथ कांग्रेस हलका बंगा के प्रधान पूनी पर कातिलाना हमला

बंगा,16 अक्तूबर - (जसवीर सिंह नूरपुर) - आज कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने यूथ कांग्रेस हलका बंगा के प्रधान दरबजीत सिंह पूनी पर उसके घर जाकर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। उनके हाथों और कंधे पर गहरे जख्म हैं और उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उनको दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया। वहीं इस हमले संबंधी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही शुरू कर दी है।