हरियाणा बजट 2025 पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया बयान 

चंडीगढ़, 17 मार्च - हरियाणा बजट 2025 पर राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "हमने हरियाणा प्रदेश के लोगों से बजट के लिए सुझाव लिए। मैंने खुद जाकर लोगों से सुझाव लिए। हमारे पास विभिन्न माध्यमों से करीब 11,000 बहुमूल्य सुझाव आए। हर वर्ग से सुझाव लिए गए। हमने सभी सुझावों को इस बजट में समाहित किया है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर बजट तैयार किया गया है। बाहर के लोग भी जब इस बजट को सुन रहे हैं तो वे बजट की प्रशंसा कर रहे हैं। 

#हरियाणा
# बजट
# मुख्यमंत्री
# नायब सिंह सैनी