टकसाली नेताओं को सूचना केंद्र में जाने से रोकने पर स्थिति हुई तनावपूर्ण 

अमृतसर, 16 दिसंबर - (राजेश कुमार) - श्री हरिमंदिर साहिब के समक्ष उस समय पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब टकसाली नेताओं को सूचना केंद्र में जाने से रोका गया। इस दौरान रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, डॉ. रत्न सिंह अजनाला, सेवा सिंह सेखवां और अन्य नेताओं की ओर से विरोध भी किया गया।