हिमाचल प्रदेश में एक जून से शुरू होगी सार्वजनिक परिवहन सेवा

शिमला, 30 मई - हिमाचल प्रदेश के राज्य परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया है कि राज्य में एक जून से सार्वजनिक परिवहन सेवाएं शुरू हो जाएंगी। वाहन 60 फीसदी क्षमता के साथ चलाए जाएंगे और दिन में कम से कम दो बार इन्हें सैनिटाइज किया जाएगा।