विश्व के रहस्यमय स्थान

सरट्से, आइसलैंड 
आइसलैंडिक आइलैंड भी किसी रहस्य से कम नहीं है। 1963 से पहले इस आइलैंड का अस्तित्व ही नहीं था। 1963 में यहाँ पर पानी के अंदर से अचानक एक ज्वालामुखी फटा। ज्वालामुखी में लगातार 1967 तक विस्फोट होते रहे, और साथ ही जवालामुखी का आकर और ऊंचाई बढ़ती रही। 1967 में जब वोल्केनो बिलकुल शांत हुआ तो यहाँ पर एक आइलैंड बाकी रह गया। 
मोराकी पत्थर, न्यूजीलैंड 
साउथ आइलैंड न्यूजीलैंड के ईस्ट कोस्ट में स्थित कोई कोहे बीच पर 12.12 फीट के पत्थरों का ढेर किसी अजूबे से कम नहीं है। यह पत्थर दिखने में सीप और मोती की तरह है। इन पत्थर नुमा संरचना का निर्माण लाखो सालो में किसी जीवाश्म या ठोस चीज़ के चारो और समुद्री रेत के जमने से हुआ है। 
पमुक्कले तुर्की 
तुर्की के पमुक्कले में स्तिथ यह जगह अपने आप में एक अजूबा है।  यहां पर 17 प्राकृतिक हॉट स्प्रिंग्स है। यह प्राकर्तिक गर्म पानी के झरने यहाँ पर हज़ारो सालो से है।  इन झरनो के पानी में स्तिथ खनिजों के बाहरी हवा के संपर्क में आने से कैल्शियम कार्बोनेट बनता है जो की हज़ारों सालो से इन झरनों के किनारों पर जमा हो रहा है जिससे इन झरनों ने  स्विमिंग पूल जैसा आकार ले लिया है।
 इंटरनल फ्लेम फॉल्स न्यूयार्क
यहां पर एक छोटा-सा झरना बहता है, जिसमें एक जलती हुई लौ दिखाई देती है। देखने वालों को आश्चर्य होता है कि आखिर यह लौ जल कैसे रही है। शोध करने के बाद वैज्ञानिकों को पता चला की वहां पर चट्टानों के नीचे से मीथेन गैस निकलती है। येलोस्टोन नेशनल पार्क में दुनिया के सबसे ज्यादा प्राकृतिक गीजर मिलते है।  प्राकृतिक गीज़र एक तरह से गर्म पानी का फव्वारा होता है पर जिसमें पानी जमीन के अंदर से एक फाउंटेन के रूप में निकलता है। इस पार्क में करीब 300  प्राकृतिक गीजर है।  लेकिन इन सबमे सबसे प्रसिद्ध है ओल्ड फेथफुल। यह दुनिया का सबसे ऊंचा गर्म पानी का फव्वारा है।