हिमाचल में उपचुनाव के नतीजों पर बोले सीएम जयराम ठाकुर

शिमला, 09 नवम्बर - हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में आए नतीजों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि, "हिमाचल प्रदेश में चुनाव के नतीजे आशा के अनुरूप नहीं रहे इसमें कोई दो राय नहीं है। जो कमी रह गई है, उसे हम दूर करेंगे। 2022 चुनाव में फिर से हिमाचल प्रदेश मे भाजपा की सरकार बने इसमें कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।"