राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं और भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भगवंत मान द्वारा किया गया सम्मानित

चंडीगढ़, 27 अगस्त (अजैब सिंह औजला) - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'साडे खिलाड़ी, साडा मान' समारोह के तहत आज चंडीगढ़ में आयोजित एक साधारण और प्रभावशाली समारोह में बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के पदक विजेताओं और भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों को 9.30 करोड़ रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया।