प्रेरक प्रसंग - हम भारतीय हैं

जनरल ओ डायर को गोली मारने के आरोप में उधम सिंह ब्रिटिश न्यायालय के कटघरे में खड़े थे। न्यायाधीश उधम सिंह से प्रश्न कर ही रहे थे कि एक अंग्रेज युवती भीड़ को चीरती हुई न्यायालय में आयी। उसने उधम सिंह से कुछ प्रश्न पूछने की अनुमति मांगी। न्यायाधीश ने अनुमति दे दी। 
उस युवती ने उधम सिंह से प्रश्न किया- ‘तुम्हारी पिस्तौल में तीन गोलियां बची थी। मुझ पर गोलियां क्यों नहीं चलायी? ऐसा करते तो तुम आसानी से भाग जाते। तुम्हारे पास चाकू भी था। तुमने चाकू से वार क्यों नहीं किया?’
उधम सिंह पहचान गये कि इसी युवती के कारण वे गिरफ्तार हुए थे। उन्होंने विनम्रता से उतर दिया- ‘बहन! हम भारतीय हैं। नारी पर हाथ उठाना हमारी संस्कृति के विरूद्ध है। इसीलिए मैंने आप पर हमला नहीं किया।’ उधम सिंह के उत्तर सुनकर युवती की आंखें छलछला आयी। भावावेश के कारण उसका गला रूंध गया। उसके मुंह से कोई शब्द नहीं निकल पा रहे थे।