न्यूजीलैंड के क्राइसचर्च में जोरदार धमाका, 7 घायल 

ऑकलैंड, 19 जुलाई - (हरमनप्रीत सिंह सैनी) - न्यूजीलैंड के शहर क्राइसचर्च में एक घर में हुए जोरदार धमाके में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक घर पूरी तरह तबाह हो गया है, जबकि पांच दूसरे घरों को नुक्सान हुआ है। यह घटना आज लगभग 10.20 (न्यूजीलैंड समय अनुसार) बजे की है। घायलों को क्राइसचर्च अस्पताल लाया गया है।