भारत के विवेक ने एशियाई पैरा तीरंदाजी चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण

बैंकॉक, 24 अक्तूबर (एजेंसी): भारत के विवेक चिकारा ने गुरुवार को यहां जारी एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 29 साल के चिकारा ने फाइनल में चीन के सिजुन वांग के खिलाफ 7-1 से जीत दर्ज की। चिकारा ने 2020 पैरालम्पिक के लिए कट हासिल कर लिया है। वह इस साल की शुरुआत में हेट्रोगेनबॉश में आयोजित वर्ल्ड पैरा चैम्पियनशिप में पुरुषों की रिकर्व ओपन कटेगरी में संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर रहे थे। टोक्यो पैरालम्पिक के लिए 10 कोटा स्थान आरक्षित हैं। इसमें महिला एंव पुरुष के लिए रिकर्व कटेगरी में दो-दो स्थान भी शामिल हैं।