हवाई अड्डे पर दो यात्रियों से 1 करोड़ 30 लाख का सोना बरामद

राजासांसी, 02 दिसंबर - (हरदीप सिंह खीवा) - अमृतसर के राजासांसी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीती देर रात दुबई से एयर इंडिया की उड़ान के द्वारा पहुंचे दो यात्रियों से कस्टम आधिकारियों ने जांच के दौरान 3 किलो 35 ग्राम सोना बरामद किया है। बरामद किये सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपए बताई जा रही है। काबू किये यात्रियों का नाम गुरप्रीत सिंह और गुरजंट सिंह निवासी फतियाबाद (तरनतारन) बताया जा रहा है।