पार्टी द्वारा जो वादे किए गए उसे निभाया - सीएम योगी

लखनऊ, 1 मार्च - यूपी विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पार्टी द्वारा जो वादे किए गए उसे निभाया। 130 संकल्प में से 110 संकल्पों के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई। इसके लिए 64 हजार 700 करोड़ राशि प्रस्तावित की है। पहले कई घोषणाएं होती थी पर पूरी नहीं होती थी। पिछली सरकारों में विकास बाधित होता था। ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) ने MSME को नया रूप दिया,  पिछली सरकार ODOP तो नहीं दे पाई लेकिन वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया ज़रूर दे दिया। 2016-2017 में राज्य का राजस्व कर 86,000 करोड़ का था, और अब 2022-23 में यह 2.20 लाख करोड़ का है।