जैतों में धरने के दौरान किसान ने जहरीली वस्तु निगलकर की आत्महत्या 

जैतों, 07 दिसंबर - (गुरचरण सिंह गाबड़िया, निजी पत्र प्रेरक) - भारतीय किसान यूनियन (एकता) सिद्धूपुर की ओर से अपनी मांगों को लेकर स्थानीय एसडीएम कार्यालय के आगे पिछले एक महीने से धरने पर बैठे किसानों में से एक किसान जगसीर सिंह जग्गा (50) पुत्र दयाल सिंह निवासी कोटड़ा, बठिंडा द्वारा आज प्रातःकाल जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली गई। उसकी मौत के कारण यहां मौजूद किसानों में रोष की लहर दौड़ गई। इस घटना के बाद प्रदेश प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पंजाब सरकार पर बरसते हुए कहा कि किसानों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जत्थेबंदी की मीटिंग रखी गई है और इसके बाद संघर्ष की रूप-रेखा तैयार की जायेगी। वहीं किसान की ओर से आत्महत्या किये जाने की खबर सुनते ही जिला एसपी (एच) भूपिंदर सिंह और एएसपी डॉ. मेहताब सिंह पुलिस पार्टी समेत स्थानीय सेठ राम नाथ सिविल अस्पताल जैतों में पहुंचे हैं। जहां किसान जगसीर की मृतक देह को रखा गया है।