घरों को गए प्रवासी मज़दूरों, श्रमिकों को वापस बुला सकेंगे किसान व उद्योगपति

जालन्धर, 20 मई (शिव शर्मा): पंजाब सरकार द्वारा प्रवासी मज़दूरों, औद्योगिक श्रमिकों को श्रमिक गाड़ियों व बसों द्वारा उनके पितरी राज्यों को भेजने का काम जारी है परन्तु दूसरी ओर कर्फ्यू समाप्त होने के बाद औद्योगिक इकाईयों के खुलने को देखते हुए पंजाब सरकार ने किसानों व उद्योगपतियों से जानकारी मांगी है कि यदि वह अपने पितरी राज्यों में गए प्रवासी मज़दूरों, औद्योगिक श्रमिकों को वापस बुलाना चाहते हैं, उनकी जानकारी भेजें ताकि उनकी वापसी के लिए कोई प्रबंध किए जा सकें। पंजाब सरकार ने इस तरह के प्रोफार्मे उद्योगपतियों के अतिरिक्त किसानों के लिए भी जारी किए बताए जाते हैं। धान की बिजाई के लिए ठेकेदारों द्वारा ही मज़दूरों का इंतज़ाम किया जाता है। किसानों द्वारा यदि प्रवासी मज़दूरों को बुलाना है तो इसके लिए किसानों के नाम पते के अतिरिक्त किस जगह से प्रवासी मज़दूर मंगवाने की जानकारी के अतिरिक्त लेबर ठेकेदारों के नाम पते, मोबाइल नंबरों सहित किसानों को इसकी जानकारी देनी पड़ेगी। इसलिए प्रोफार्मे जारी किए गए हैं। किसान ज़िले के बाहर से या फिर दूसरे राज्यों से गए प्रवासी मज़दूर बुला सकेंगे। किसानों के लिए प्रवासी मज़दूरों को मंगवाने का काम संबंधित विभाग द्वारा ही किए जाने की सम्भावना है। इसके अतिरिक्त उद्योगपतियों को ज़िला इंडस्ट्री केन्द्रों द्वारा इस तरह के निर्देश जारी किए गए हैं। कर्फ्यू समाप्त होने पर पंजाब के लुधियाना, जालन्धर सहित अन्य ज़िलों में कई औद्योगिक इकाईयों में काम शुरू होने की जानकारी भी अब प्रवासी मज़दूरों को भी मिल रही है जिसमें अब प्रवासी मज़दूर वापस आने के लिए कई उद्योगपतियों के साथ सम्पर्क कर रहे हैं। पंजाब सरकार की बसें उत्तर प्रदेश के अन्य राज्यों में जा सकती हैं, जिससे वापस आने के इच्छुक प्रवासी मज़दूरों को इन बसों द्वारा वापस लाया जा सकता है।