फाजिल्का ज़िले में आज 68 ओर कोरोना मामले आए सामने


फाजिल्का,21 सितम्बर (प्रदीप कुमार)- फाजिल्का ज़िले में आज 68 ओर कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिनकी आयु 12 वर्ष से लेकर 76 वर्ष के बीच है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार नये मामलों में फाजिल्का के 39 केस, अबोहर के 11 केस और जलालाबाद के 18 केस हैं। पीड़ितों में 12 और 13 वर्ष की दो बच्चिया भी शामिल हैं। इन नये मामलों में कुछ केस बी.एस.एफ़. कैंट फाजिल्का और जलालाबाद, इमपरूमैंट ट्रस्ट कार्यालय फाजिल्का, शिक्षा विभाग कार्यालय फाजिल्का से भी सामने आए हैं।