फोकलोर रिसर्च एकेडमी और अन्य संस्थायों ने किसानों को राशन देकर दिल्ली के लिए किया रवाना

अमृतसर, 25 नवंबर - (जसवंत सिंह जस) - फोकलोर रिसर्च एकेडमी और प्रगतिशील लेखक संघ द्वारा दिल्ली धरने पर जा रहे किसानों को राशन देकर रवाना किया गया। अकैडमी के प्रधान रमेश यादव और लेखक संघ के जिल प्रधान गुरबाज़ सिंह छीना ने बताया कि उनकी संस्थायों की तरफ से कामगार किसान यूनियन पंजाब के प्रधान दातार सिंह, ऑल इंडिया किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष लखबीर सिंह निज़ामपुरा के नेतृत्व में दिल्ली जा रहे किसानों को 475 किलो चीनी, 80 किलो चाय पत्ती, 265 किलो दाल, 2 बोरी प्याज़ दिए गए हैं।