देश में यह क्या हो रहा है?

हमारे देश मे अराजकता का बोलबाला है। बेईमानी, चोर बाज़ारी, ठगी एवं धोखेबाज़ी ने घर कर लिया है। आपराधिक मामलों में बढ़ौतरी हो रही है। दुष्कर्म और हत्याएं आम बात हो गई है। इसलिए विदेशी औरतें भारत में आने से कतराती हैं। पंजाब से शिक्षित युवाओं का पलायन होना स्वाभाविक है। गांव-गांव, शहर-शहर नशा युवाओं को लील रहा है। कौन है इसका जिम्मेदार? देश किधर जा रहा है? भविष्य निर्माता तो क्या, नागरिकों का रक्षक भी अब सुरक्षित नहीं। आपसी लड़ाई-झगड़े मामूली-सी बात को लेकर बढ़ते जा रहे हैं। सहनशीलता का अभाव देखने को मिल रहा है।

                   - वीरेन्द्र शर्मा