सरदूल सिकंदर के निधन पर अलग-अलग शख्सियतों ने जताया गहरा दुख 

लौंगोवाल, 24 फरवरी - (स.स.खन्ना, विनोद) - पंजाब के मशहूर शहर खन्ना के निवासी और गांव खेड़ी नौध सिंह में जन्मे सुरों के बादशाह सरदूल सिकंदर के निधन पर समूचे पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके चले जाने से कभी न पूरा होने वाला नुक्सान समूचे पंजाबियों को पड़ा है। सरदूल सिकंदर अपने गाए गीतों के द्वारा अपनी यादों को लोगों में बिखेरकर इस संसार को अलविदा कह गए है उनके निधन पर पंजाबी गायक जस्सी लौंगोवालिया, डा नरिन्दर सिंह कैनेडा, गुरचेत चित्रकार, मास्टर मलकीत सिंह कैनेडा, सुखपाल सिंह खन्ना, कुलवंत सिंह चंडीगढ़, सुखविन्दर सिंह सुख (पूर्व पीए ढींडसा साहब) प्रिंसिपल डा. रणजीत सिंह धनोआ, जसवीर सिंह लोंगोवाल, प्रदीप कुमार चीमा, भूपिन्दर सिंह कैनेडा, कर्मजीत अनमोल, जसविन्दर सिंह लिबड़ा, सुखपाल बाजवा लोंगोवाल, बिन्दर ठेकेदार, सतनाम शेरों, राम सिंह सरपंच दयालगढ़, मास्टर गुरविन्दर सिंह, सुखविन्दर सिंह सिद्धू, डा. हरविन्दर सिंह सरायो, मलकीत सिंह प्रेमी, प्यारा सिंह प्रेमी, सुलेख दर्दी, गुरू विर्क आदि ने गहरे दुख व्यक्त किया है।