सामाजिक दूरी के साथ जूनियर नैशनल एथलैटिक्स चैम्पियनशिप-2021 समाप्त

36वीं नैशलन जूनियर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप 2021 सरजुसराय स्टेडियम गुवाहाटी (असम) में 6 फरवरी, 2021 से 10 फरवरी 2021 तक हुई। कोरोना के चलते खिलाड़ियों ने बहु-संख्या में भाग लेकर नया इतिहास रचा। इन हालातों में भी पूरे भारत से 31 टीमों ने भाग लिया। इन टीमों में कुल खिलाड़ियों की संख्या 1627 थी, सबसे बड़े टीम दल का सम्मान हरियाणा को प्राप्त हुआ, जिसमें खिलाड़ियों की संख्या 159 थी और सबसे छोटे दल में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ने 2-2 खिलाड़ी लेकर भाग लिया। पंजाब से भी 84 खिलाड़ियों ने जौहर दिखाए। बिना दर्शकों के हुई खेलों में खिलाड़ियों ने जम कर शमूलियत की, इन खेलों को करवाने के लिए मास्क, सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। खेलों के दौरान तैनात उन अधिकारियों की ड्यूटी प्रशंसनीय है, जिन्होंने खिलाड़ियों के वार्मअप क्षेत्र से ट्रैक तक लेकर जाने हेतु सामाजिक दूरी और मास्क का ध्यान रखा। जब भी खिलाड़ी को पदकों से सम्मानित किया जाता था तो उसके हाथों को सैनेटाईज़ किया जाता था और कोरोना के निर्देशों का पालन करते थे। इस चैम्पियनशिप में हरियाणा 21 स्वर्ण, 20 रजत, 14 कांस्य पदक प्राप्त करके अग्रणी रहा और तमिलनाडू 13 स्वर्ण, 12 रजत, 12 कांस्य के साथ दूसरे, उत्तर प्रदेश 13 स्वर्ण, 8 रजत,14 कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर रहा। पदकों की दौड़ में पंजाब को 17वां स्थान मिला, जिसमें 9 रजत, 6 कांस्य परन्तु स्वर्ण पदक से दूरी बनी रही। अंडर-20 वर्ष लड़के में यसवंध कुमार आंध्र प्रदेश 110 मीटर हर्डल दौड़ 13.92 समय में लगा कर 1081 अंक प्राप्त करके बैस्ट एथलीट बना। अंडर-20 वर्ष लड़कियों में अंकिता ध्यानी उत्तराखंड 1500 मीटर दौड़ समय 4.19.31, अंक 1055, अंडर-18 वर्ष लड़के में श्याम हरियाणा शाटपुट दूरी 19.35 अंक
1082, अंडर-18 वर्ष लड़कियां में आगसरा नंदनी तेलंगाना 100 मीटर हर्डल समय 13.83, अंक 1040, अंडर-16 वर्ष लड़के में अनुराग कलेर उत्तर प्रदेश शाट पुट 20.16 मीटर अंक 11.30, अंडर-16 वर्ष लड़कियां में पवना नागराज कर्नाटक ऊंची छलांग 1.73 मीटर, 955 अंक, अंडर-14 वर्ष लड़के में हरमीत सिंह रघुवंशी मध्य प्रदेश शाटपुट 18.84 मीटर, 1052 अंक, अंडर-14 वर्ष लड़कियों में रजूला भौंसले महाराष्ट्र 60 मीटर दौड़ समय 7.96, अंक 908 प्राप्त करके बैस्ट एथलीट बने। सभी खिलाड़ी और कोच बधाई के पात्र हैं जिन्होंने कोरोना महामारी के चलते खिलाड़ियों को मेहनत करवाई और मुकाबलों में भाग लेकर पदक प्राप्त किये। खेलों में अपना दबदबा रखने वाले पंजाब के लिए चिन्ता का विषय अवश्य है 17वें स्थान पर जाना। कोई तो कारण होगा कहीं हम कोरोना के चलते खिलाड़ियों को पुख्ता प्रबंध देने में पीछे तो नहीं रह गए। 

-मो. 98761-53007