हिमाचल: शिमला में पर्यटक हिमपात होने का कर रहे इंतज़ार 

शिमला, 06 जनवरी - हिमाचल प्रदेश के शिमला में पर्यटक हिमपात होने का इंतज़ार कर रहे हैं। एक पर्यटक ने बताया, "हम यहां हरियाणा से आए हैं। बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। हम हिमपात देखने के लिए पहुंचे हैं, हमें बेसब्री से हिमपात का इंतज़ार है।"