यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से पार, दिल्ली में बाढ़ का खतरा

नई दिल्ली, 20 अगस्त - यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान (205.33) से 0.61 (205.94) मीटर पर पहुंचने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली सरकार खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड में है। वहीं दिल्ली सरकार ने किनारे बसे लोगों को जगह छोड़ने को कह दिया है।