विवाद के बाद व्यक्ति की गंडासी मारकर हत्या 

पुरखाली, 07 नवंबर - (अमृतपाल सिंह बंटी) - यहां के नजदीकी गांव सिम्बल झल्लियां में आज सुबह रेत उतारने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गंडासी मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, सिंबल झल्लियां निवासी हरबंस सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह अपने घर दीवार बनाने लगा था। जिसके लिए उसने रेत का टिप्पर मंगवाया था। जब वह अपने घर के साथ लगती शामलाट (पंचायत की जमीन) में रेत उतारने लगा तो पड़ोसियों ने इस बात का विरोध करना शुरू कर दिया। जिस कारण दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस बढ़े विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के नौजवान ने हरबंस सिंह पर गंडासे के साथ हमला कर दिया।