अनुराग ठाकुर से मिले दुष्यंत चौटाला

जालन्धर, 10 नवम्बर (शिव): हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के घर जाकर उनके साथ मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्य तौर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पंजाब  भाजपा के महासचिव राकेश राठौर, बी.सी.सी.आई. के कोषाध्यक्ष व अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण सिंह ठाकुर मौजूद थे। दुष्यंत चौटाला ने अनुराग ठाकुर के साथ हरियाणा की सियासत बारे चर्चा की और उन्हें आने वाले समय में हरियाणा राज्य के लिए किए जाने वाले कार्यों बारे अवगत करवाया गया। ज्ञात हो कि अनुराग ठाकुर व दुष्यंत चौटाला की दोस्ती के कारण भी हरियाणा में गठबंधन का रास्ता साफ हो सका था। उन्होंने बताया कि हरियाणा के लोगाें के हितों को ध्यान में रखते यह फैसला किया गया था। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा में भाजपा व जजपा नौजवानों को नई ताकत व ऊर्जा देगी जिसे हरियाणा राज्य के लिए नए बदलाव साबित हाेंगे।