विजिलेंस पुलिस मोगा ने रिश्वत लेते थानेदार को रंगे हाथों किया काबू

मोगा,19 नवंबर - (गुरतेज सिंह बब्बी) - आज विजिलेंस पुलिस मोगा द्वारा एक थानेदार को 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किये जाने की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, जगराज सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी रामूवाला नवां ने थाना मेहणा में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पास से गांव रणिया निवासी गोरा सिंह पुत्र दर्शन सिंह एक फ्रिज और सिलेंडर चोरी करके ले गया। इस संबंध में मुख्य अधिकारी थाना मेहणा ने थानेदार कुलदीप सिंह की ड्यूटी लगाई थी, परन्तु उसने पीड़ित शिकयतकर्ता से इस मामले में 2500 रुपए रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित शिकयतकर्ता ने मामले में इंसाफ लेने के लिए विजिलेंस पुलिस मोगा के साथ संपर्क किया, तो पुलिस द्वारा उक्त थानेदार को 2500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया गया।