झारखंड विधानसभा चुनाव : 15 सीटों के लिए चौथे चरण का मतदान शुरू

रांची,16 दिसंबर - झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 15 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। चौथे चरण में 221 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 22 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। 15 विधानसभा सीटों में से तीन सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

#झारखंड चुनाव
# चौथे चरण मतदान
#शुरू