जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन पर किसानों ने लगाया धरना

जालंधर, 26 सितम्बर - (पवन खरबंदा) - केंद्र द्वारा पास किये गए खेती सुधार बिलों के खिलाफ किसानों का रेल रोको आंदोलन आज तीसरे दिन भी जारी है। इसी के तहत जालंधर छावनी रेलवे स्टेशन पर भी किसानों की तरफ से धरना लगाकर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाज़ी की जा रही है। 

#जालंधर छावनी
#रेलवे स्टेशन
#किसानों
# धरना