दिल्ली में किसानों को प्रदर्शन की इजाज़त, कैप्टन ने किया स्वागत

चंडीगढ़, 27 नवंबर - कई रुकावटों के बाद आखिर दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली में दाखिल होने और बुराड़ी की निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन करने की इजाज़त दे दी है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भी केंद्र के इस फैसले का स्वागत किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों का लोकतंत्रीय अधिकार है कि वह विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अब तुरंत किसानों के साथ बातचीत करनी चाहिए।