उत्तरी कश्मीर में स्थिति आमतौर पर शांतिपूर्ण और स्थिर, उच्च सैन्य अधिकारी का दावा

 

 

 नई दिल्ली, 26 फरवरी  उत्तरी कश्मीर में भारतीय सेना की किलो फोर्स के जीओसी मेजर जनरल एच एस साही ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में आमतौर पर स्थिति शांतिपूर्ण और स्थिर है। पथराव और बंद आदि जैसी घटनाएं करने वाले अब नहीं हैं। घाटी के आम लोग शांति और स्थिरता चाहते हैं।