भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ किया धरना-प्रदर्शन 

नई दिल्ली,16 अप्रैल - भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ धरना-प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "अरविंद केजरीवाल बताएं कि जब पाकिस्तान पर आक्रमण हुआ तब किसने सेना पर उंगली उठाई? जिनके साथ अरविंद केजरीवाल खड़े हैं वह राष्ट्र विरोधी हैं।"