कांग्रेस के शासन में तय हो चुका था देश को नई संसद की जरूरत है - मीनाक्षी लेखी

नई दिल्ली, 27 मई - केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में तय हो चुका था कि देश को नई संसद की जरूरत है। उसके लिए इनका बजट 3500 करोड़ रुपए से ऊपर का था। ये संसद भवन लगभग 300 करोड़ में तैयार हुआ है, इससे स्पष्ट होता है कि ये लोग कितना बड़ा भ्रष्टाचार का साधन इसे बनाने में लगे थे। ये देश की संसद है किसी व्यक्ति की संसद नहीं है, एक व्यक्ति की संसद तो आपने(कांग्रेस) बना दिया।