चुनाव की मतगणना से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सुखजिंदर सिंह रंधावा और गोविंद सिंह डोटासरा ने बनाया विक्ट्री साइन 

जयपुर, 2 दिसंबर - राजस्थान विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने विक्ट्री साइन दिखाया।  राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "हमारे कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है, हम जयपुर में रहकर ही बात करेंगे। भाजपा वाले जरूर भाग रहे हैं, कोई गुजरात तो कोई हरियाणा चला जाएगा लेकिन कांग्रेस के सभी उम्मीदवार यहीं दिखेंगे। हमारा नेतृत्व बहुत मजबूत है।"