झारखंड के लातेहार में हथियारों के साथ तीन नक्सली गिरफ्तार, एक सरकारी स्कूल का टीचर

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर - झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने सोमवार को प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति मोर्चा) के तीन नक्सलियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। इनमें से एक कमलेश सिंह उर्फ गुरुजी एक सरकारी स्कूल में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत है, लेकिन नक्सली संगठन के लिए सक्रिय था।