6,999 में मिलेगा ए.आई. व लेटैस्ट एंडरोयड से लैस नोकिया 2.2 फोन

जालन्धर, 7 जून (अ.स.): एच. एम. डी. ग्लोबल जो नोकिया फोनों के घर के रूप में जाने जाते हैं, द्वारा आज नए नोकिया 2.2 फोन की घोषणा की गई है जो कम रोशनी तस्वीर खींचने वाली ए.आई. तकनीक व गूगल को एक बटन से चलाने जैसी विशेषताओं से लैस है तथा जिसकी कीमत 6,999 होगी। नोकिया 2.2 पहली 2 नोकिया स्मार्टफोन सीरीज़ एंडरोयड वन कार्यक्रम का हिस्सा होगा जो सूक्ष्म सैल्फी नोच से एक 5.7 इंच वाली स्क्रीन व आधुनिक तकनीक से नए एंडरोयड तज़ुर्बे को मुहैया कर रहा है। सभी ताज़ा एंडरोयड खोजों से प्रवेश करने को सुनिश्चित बनाने के लिए, 3 वर्ष की माह सुरक्षा अपडेट्स व 2 वर्ष की ओ.एस. अपग्रेटस से नोकिया 2.2 एंडरोयड क्यू व एंडरोयड 9 पाई तैयार हैं।