दशहरा रेल दुर्घटना में छह पुलिस कर्मियों एवं 7 निगम कर्मचारी चार्जशीट : कैप्टन

चंडीगढ़, 21 अक्तूबर (अ.स.): दशहरा-2018 रेल दुर्घटना में राज्य सरकार द्वारा कार्रवाई न करने की मीडिया रिपोर्टों को रद्द करते मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ पहले ही विभागीय कार्रवाई शुरू की हुई है जबकि नगर निगम अमृतसर के सात कर्मचारियों को इस मामले में चार्जशीट जारी की हुई है। मैजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट अनुसार इन पुलिस कर्मियों एवं नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी निभाने में कोताही की और इनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कानून अनुसार आरोपी पाए जाने वालों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है और जांच रिपोर्ट को अनदेखा करने का प्रश्न ही नहीं पैदा होता।