प्रसिद्ध चिंतक प्रो. कुलदीप सिंह धीर का निधन 

पटियाला,17 अक्तूबर - (चहल) - पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के पूर्व डीन अकादमिक मामले और पूर्व प्रमुख पंजाबी विभाग प्रो. कुलदीप सिंह धीर (77 वर्ष) का निधन हो गया। 1943 में जन्म लेने वाले प्रसिद्ध साहित्य चिंतक और वैज्ञानिक लेखक प्रो. धीर आज-कल पंजाबी के प्रसिद्ध अखबारों में अलग -अलग विषयों पर लेख लिखने में सक्रिय थे। प्रो. राजिन्दरपाल सिंह बराड़ के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज बाद दोपहर 12 बजे बीर जी की मड़ियां पटियाला में किया जायेगा। प्रो. शतीश कुमार वर्मा द्वारा उनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया गया है।