दिल्ली के मुंडका अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हुई


नई दिल्ली, 14 मई - दिल्ली के मुंडका अग्निकांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। मुंडका में तीन मंजिला इमारत में शुक्रवार को आग लगी थी। आज ही रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुआ है। कई शव ऐसे हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। डीएनए के जरिए इनकी पहचान की जाएगी। शवों को अस्ताल में रखा गया हैं।